abslm 11/3/2024 एस• के• मित्तल
सफीदों, कच्चा आढ़ती संघ की एक बैठक नगर की नई अनाज मंडी में संपन्न हुई। बैठक का मुख्य उद्देश्य मंडी के प्रधान का चुनाव करना था। बैठक में काफी तादाद में आढ़तियों ने भाग लिया। बैठक के सभापति राईस मिलर एसोसिएशन के प्रधान सुभाष जैन रहे। बैठक की शुरूआत में कच्चा आढ़ती संघ के प्रधान कृष्णगोपाल मित्तल ने अपने कार्यकाल का लेखाजोखा पेश करके अपनी कार्यकारिणी का इस्तीफा सौंप दिया। उसके उपरांत नए प्रधान को चुनने की कार्यवाही शुरू हुई। आढ़तियों ने काफी विचार-विमर्श के उपरांत सर्वसम्मति से संजय देशवाल के नाम पर अपनी सहमति जता दी। उपस्थित सभी आढ़तियों ने तालियों की गडगड़ाहट के साथ फूलमालाएं पहनाकर नवनियुक्त प्रधान संजय देशवाल का अभिनंदन किया।
आढ़तियों ने बाकी कार्यकारिणी के गठन का अधिकार भी संजय देशवाल को सौंप दिया। अपने संबोधन में नवनियुक्त प्रधान संजय देशवाल ने कहा कि आढ़तियों ने उनके ऊपर जो विश्वास व्यक्त किया है, उसके ऊपर वे खरा उतरने का प्रयास करेंगे। आढ़तियों को किसी प्रकार की समस्या नहीं आने दी जाएगी। उन्होंने बताया कि वे जल्द ही आढ़तियों से सलाह मशविरा करके कच्चा आढ़ती संघ की कार्यकारिणी की घोषणा करेंगे।
फोटो कैप्शन 11एसएफडीए7.: नवनियुक्त प्रधान संजय देशवाल।
.jpg)

निवेदन :- अगर आपको लगता है की ये लेख किसी के लिए उपयोगी हो सकता है तो आप निसंकोच इसे अपने मित्रो को प्रेषित कर सकते है