AABSLM

हमारी साइट में अपने समाचार सबमिट के लिए संपर्क करें

खाप के प्रांतीय परिचय सम्मेलन में अनेक प्रस्ताव पारित

abslm 11/3/2024 एस• के• मित्तल   

सफीदों,  बेनीवाल महासभा खाप का प्रांतीय परिचय सम्मेलन नगर की जाट धर्मशाला में संपन्न हुआ। सम्मेलन में प्रदेशभर से बेनीवाल समाज के लोगों ने भाग लिया। सम्मेलन की अध्यक्षता खाप के प्रांतीय प्रधान भरत सिंह बेनीवाल ने की। वहीं मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व विधायक भरत सिंह बेनीवाल ने शिरकत की। वहीं मुख्यवक्ता के रूप में अनिल बेनीवाल व रमेश नाथ ने शिरकत की। 

मंच का संचालन खाप के पूर्व प्रधान सुरजीत बेनीवाल व एडवोकेट नरेश चंद्र ने किया। इस सम्मेलन में भ्रूणहत्या रोकने, नशाखोरी के प्रति युवाओं को जागृत करने, बिना दान दहेज की शादियां करने, मृत्यु भोज पाबंदी लगाने, समगोत्र व गांव की गांव में शादी रोकने, माता-पिता की सहमति के बगैर घर से भागकर लव मैरिज करने वालों की शादी को मान्यता न देने सहित अनेक फैसले लिए गए। इसके अलावा सम्मेलन में किसान आंदोलन में सरकार द्वारा किसानों को दिल्ली जाने से रोकने व उन पर किए जा रहे उत्पीड़न की निंदा की गई। वक्ताओं ने सरकार से मांग की कि किसानों को अपनी उचित मांगों को मनवाने के लिए दिल्ली जाने से न रोका जाए, सरकार अपने वायदे के मुताबिक किसानों को तुरंत एसपी की गारंटी के कानून को पारित करें, किसानों के ऊपर स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट के मुताबिक उनकी आय को दुगना किया जाए, प्रदेश में हुई भयंकर ओलावृष्टि के तहत किसान की नष्ट हुई फसल का कम से कम 35 से 40000 प्रति एकड़ मुआवजा दिया जाए। सम्मेलन में फैसला लिया गया कि बेनीवाल खाप पहले भी किसानों के साथ थी और आगे भी उनके साथ हरदम खड़ी है।

फोटो कैप्शन 11एसएफडीए8.: सम्मेलन को संबोधित करते हुए वक्ता।

निवेदन :- अगर आपको लगता है की ये लेख किसी के लिए उपयोगी हो सकता है तो आप निसंकोच इसे अपने मित्रो को प्रेषित कर सकते है