AABSLM

हमारी साइट में अपने समाचार सबमिट के लिए संपर्क करें

मोटरसाईकिल व केबल चोरी के दो आरोपी काबू

abslm 11//3/2024 एस• के• मित्तल   


सफीदों,  सीआईए स्टाफ सफीदो ने बस स्टैण्ड अलेवा से 6 मार्च को मोटरसाईकिल चोरी मामले में दो आरोपियों को चोरी शुदा मोटरसाईकिल सहित काबू करके जीन्द, अलेवा व सफीदों क्षेत्र से तीन मोटरसाईकिल सहित, टयूवल की केबल, खेती के उपकरणों, गैस सिलेण्डर, चोरी की वारदातों का खुलासा करने मे सफलता हासिल की है। जानकारी देते हुए सीआईए सफीदो इंचार्ज एएसआई कमल सिंह ने बतलाया कि 6 मार्च शिकायतकर्ता गुलशन कुमार निवासी अलेवा एक शिकायत देकर कहा था कि वह हररोज की तरह अपनी मोटरसाईकिल को बस स्टैण्ड अलेवा पार्किंग में खडी करके अपने निजी कार्य से जींद गया था। दोपहर बाद वापिस बस स्टैण्ड अलेवा पर आकर देखा तो उसकी मोटरसाईकिल उक्त स्थान पर नही मिली।

जिस पर पुलिस ने मामला दर्ज किया था। सीआईए स्टाफ सफीदो की एक टीम मुख्य सिपाही जितेन्द्र कुमार के नेतृत्व में बस स्टैण्ड अलेवा चौंक पर हाजिर थी कि गुप्त सुचना हासिल करके राजौन्द रोड अलेवा पर नाकाबन्दी करके त्वरित कार्यवाही करते हुए दो नौजवान युवकों को चोरी शुदा मोटरसाईकिल सहित काबू किया गया। पूछताछ पर युवकों की पहचान अजय उर्फ बाण्डा व विनोद उर्फ मुस्सा निवासी अलेवा के रुप में हुई। कमल सिंह ने बताया कि आरोपियों से पूछताछ जारी है।

 
फोटो कैप्शन 11एसएफडीए9.: पुलिस की गिरफ्त में दोनों आरोपी।

निवेदन :- अगर आपको लगता है की ये लेख किसी के लिए उपयोगी हो सकता है तो आप निसंकोच इसे अपने मित्रो को प्रेषित कर सकते है