AABSLM

हमारी साइट में अपने समाचार सबमिट के लिए संपर्क करें

मॉडल संस्कृृृति स्कूल में हवन के साथ नए सत्र का श्रीगणेश

 ABSLM  2/4/2024 एस• के• मित्तल   

सफीदों,  राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सफीदों में नए सत्र का शुभारंभ हवन, गणेश वंदना व विद्या की देवी सरस्वती का वंदन करके किया गया। अनुष्ठान में मुख्य यजमान प्राचार्य डॉ योगेंद्रपाल सिंह रहे। अशोक कुमार मिश्र ने वैदिक मंत्रोचारण के बीच अनुष्ठान संपन्न करवाया। प्राचार्य डॉ योगेंद्रपाल सिंह ने विद्यालय में प्रवेश लेने वाले बच्चों का तिलक लगाकर स्वागत किया।

प्राचार्य डॉ योगेंद्रपाल सिंह ने  बताया कि भारतीय संस्कृति में जो भी कार्य किया जाता है उसमें पहले हवन कार्य किया जाता है।। जिससे हमारा पर्यावरण भी शुद्ध होता है व आपसी भाईचारे को भी बढ़ावा मिलता है। इससे बच्चों में आस्था तथा आत्मबल की स्थापना करना और सब अच्छे विचारों को जागृत करना है। उन्होंने अभिभावकों को बच्चों को सरकारी स्कूल में भेजने के लिए प्रेरित किया।

फोटो कैप्शन 1एसएफडीएम4.: हवन व पूजा-अर्चना करते हुए प्राचार्य डॉ योगेंद्रपाल सिंह व स्टाफ। 

निवेदन :- अगर आपको लगता है की ये लेख किसी के लिए उपयोगी हो सकता है तो आप निसंकोच इसे अपने मित्रो को प्रेषित कर सकते है